‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम : सीएम योगी

The new BJP team will take the resolve of 'Nation First' to every person: CM Yogi

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 18 Aug, 2026 01:02 AM
‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई

लखनऊ, 17 अगस्त (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में गठित नई टीम को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा के राष्ट्रीय एवं विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों के लिए नियुक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, परिश्रम और संगठन कौशल के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि नई टीम ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार देने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी के विचार एवं संकल्पों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

#ipnlive #ipnnews #ipn #YogiAdityanath #BJP #NitinNabin #BJPTeam #BJPOrganization #RashtraPratham #NarendraModi #BJPLeadership #UttarPradesh #Lucknow #Politics #BJPIndia

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.