डॉ. मनमोहन सिंह जैसे दूरदर्शी नेताओं की आज देश को अत्यंत आवश्यकता है: अजय राय

The country is in dire need of visionary leaders like Dr. Manmohan Singh: Ajay Rai

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Dec, 2025 11:15 PM
डॉ. मनमोहन सिंह जैसे दूरदर्शी नेताओं की आज देश को अत्यंत आवश्यकता है: अजय राय

लखनऊ, (आईपीएन)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह की जयंती भी आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 शंकर दयाल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह के चित्रों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने सरल, ईमानदार और विद्वान व्यक्तित्व के माध्यम से देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की। उदारीकरण, आर्थिक सुधार और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उनका योगदान देश सदैव स्मरण रखेगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और सामाजिक न्याय को सर्वाेपरि रखा। आज के समय में डॉ. मनमोहन सिंह जैसे दूरदर्शी और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने वाले नेताओं की देश को अत्यंत आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए जनहित के लिए संघर्ष करती रहेगी।

पार्टी के मीडिया विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, अरशद खुर्शीद, संजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अब्दुल्ला शेर खान, आशुतोष मिश्रा, अमित त्यागी, नितिन शर्मा, सिद्धि, बिजेंद्र सिंह, प्रमोद पाण्डेय, नारायण पति त्रिपाठी, आलेख पाण्डेय, सुशील तिवारी सोनू पंडित, विभा त्रिपाठी, डॉ ऋचा शर्मा, डॉ शहजाद आलम, अरशद आजमी, राकेश पाण्डेय, सुशीला शर्मा, रविंद्र पटेल, शैलेंद्र दीक्षित, ओम प्रकाश मिश्रा शामिल रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.