कांग्रेस का कुनबा हुआ मजबूत, कई दिग्गज नेताओं और उनके समर्थकों ने थामा कांग्रेस का हाथ
The Congress party has grown stronger, with several prominent leaders and their supporters joining the party.
IPN Live
Lucknow, 24 Aug, 2026 08:55 PMलखनऊ, 24 अगस्त 2026 (आईपीएन)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं, समाजसेवियों और उनके समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष तथा सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने नए सदस्यों को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष अवध कुमार सिंह ‘बागी’, अजय प्रताप नागर, अरविंद राठौर (प्रधान), डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ, डॉ. विनीत मिश्रा, हरीश भारती, जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी, अरुणेश यादव, रंजीत राठौर, निजामुद्दीन अंसारी और दुर्गेश राठौर शामिल रहे।
इसके अलावा योगेश कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कुमार शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, मनीश मिश्रा, अमित कुमार चौहान, ब्रजेश कुमार, प्रशान्त कुमार यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, चन्द्रभान सिंह, अंकित तिवारी, अतुल कुलश्रेष्ठ, राकेश कुमार, बहोरन राठौर, रामदास राठौर, प्रभात सिंह, अजय कुमार नागर, प्रदीप कुमार यादव, शुभम यादव, उदय प्रताप यादव, विशाल यादव, युवराज यादव, मोहम्मद अहमद सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
अजय राय बोले- बढ़ता जनसमर्थन बदलाव का संकेत
सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं, पिछड़ों, वंचितों और प्रबुद्ध वर्ग का कांग्रेस के प्रति लगातार बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि आने वाला समय जन-जन की आवाज और न्याय का होगा।
उन्होंने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ रही है, उससे आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
अजय राय ने कहा कि उन्होंने अपने संघर्षों के बल पर पांच बार विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया और निर्दलीय विधायक के रूप में भी चुने गए। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और मजबूती मिलेगी और निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाएगा।
कार्यक्रम में सुभाष पाल, कवयित्री निधि शुक्ला और जयविन्द सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

No Previous Comments found.