Swami ने कहा : नाग रूपी RSS एवं सांप रूपी BJP को स्वामी रूपी नेवला UP से खत्म करके ही दम लेगा
उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा को यू.पी. से खत्म करके ही दम लूंगा।
IPN Live
Lucknow, 13 Jan, 2022 02:36 PMलखनऊ, 13 जनवरी 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा को यू.पी. से खत्म करके ही दम लूंगा।
गुरुवार को एक फोटो शेयर करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने लिखा, " नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा।"
बता दें कि बुधवार को स्वामी ने ट्वीट किया था कि " 14 जनवरी सुबह 11 बजे लखनऊ में ऐतिहासिक फैसला एवं नई राजनीति पारी की शुरुआत होगी।"

No Previous Comments found.