सुलतानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, कांग्रेस बोली- भाजपा की साजिश बेनकाब
Sultanpur court grants Rahul Gandhi relief, Congress says BJP's conspiracy exposed
IPN Live
Lucknow, 26 Oct, 2026 07:32 PMआराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया बड़ी जीत, लखनऊ से सुलतानपुर तक राहुल गांधी का भव्य स्वागत
लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत में चल रहे मानहानि के मामले में राहुल गांधी को राहत मिलने पर कांग्रेस ने इसे बड़ी जीत करार दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी को बदनाम करने की एक और साजिश बेनकाब हुई है। फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि आज का दिन कांग्रेसजनों के लिए गर्व का दिन है। अदालत के फैसले से न्यायपालिका के प्रति आम जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ जनता के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों और वोट की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देशभर के कांग्रेसजन और आम जनता उनके संघर्ष के साथ खड़ी है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत
सुलतानपुर जाते समय राहुल गांधी के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं तथा गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा में उपनेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी अब्दुल हन्नान, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू और शहर अध्यक्ष उत्तरी अमित श्रीवास्तव त्यागी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
लखनऊ से सुलतानपुर तक जगह-जगह स्वागत
राहुल गांधी के सुलतानपुर जाते समय रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों में भी राहुल गांधी से मिलने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर लोग उनके काफिले का इंतजार करते रहे और समर्थन में नारे लगाए। राहुल गांधी ने रास्ते में और सुलतानपुर में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
कांग्रेस मुख्यालय में बांटी मिठाई
अदालत के फैसले के बाद अपराह्न में आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
#RahulGandhi #SultanpurCourt #Congress #RahulGandhiVictory #IndianPolitics #UttarPradesh #UPCongress #Democracy #SaveConstitution #Justice #PoliticalNews #BreakingNews #Lucknow #राहुलगांधी #सुलतानपुर #सुलतानपुरकोर्ट #कांग्रेस #आराधनामिश्रा #उत्तरप्रदेशकांग्रेस #लोकतंत्र #संविधान #न्याय #राजनीतिकखबर
#IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.