सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिलायी सदस्यता
Senior leaders of SP, BSP and Congress joined BJP, Deputy Chief Minister Brijesh Pathak got membership.
IPN Live
Lucknow, 17 Apr, 2024 12:58 AMलखनऊ, 16 अप्रैल 2024 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा (अम्बेडकरनगर), बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर विजय कुमार (कुशीनगर), बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू (बांदा), बसपा से जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रजापति (बांदा), जिला पंचायत सदस्य आदित्य यादव (आजमगढ़), नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह (प्रतापगढ़), नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सोनी (प्रतापगढ़), सपा से पूर्व प्रदेश महासचिव दया शंकर सिंह यादव (गाजीपुर), सपा से पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह पटेल (मीरजापुर), बसपा से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता द्विवेदी (उन्नाव), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा (जालौन), सपा से ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव (उन्नाव), बसपा से पार्षद अमित चौधरी (लखनऊ), सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र यादव (उन्नाव), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी (सिद्धार्थनगर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. सरोज पाण्डेय (आजमगढ), बसपा के विधानसभा प्रत्याशी घनश्याम पाण्डेय (प्रयागराज), बसपा से जिला पंचायत सदस्य ब्रिजकुमारी पाण्डेय (प्रयागराज), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्य प्रताप सिंह (फिरोजाबाद), केन्द्रीय ब्राहम्ण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लहुबीर व्यापार मंडल के संगठन मंत्री संजय मिश्रा (वाराणसी), सपा सिन्धी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी (कानपुर), सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक संजय यादव (हमीरपुर), काग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक सिंह (बाराबंकी), ब्राह्यण युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय (आजमगढ) तथा कांग्रेस के पूर्व पार्षद आशीष सिंह सुजल (लखनऊ) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ताकर्दम, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए मोदी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।
श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करते हुए मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में सहभागी बनें।

No Previous Comments found.