JPNIC को 30 साल की लीज पर देने के फैसले पर सपा का हमला, आशुतोष सिन्हा बोले- ‘जनता की संपत्ति निजी हाथों में देना अन्याय’
Samajwadi Party attacks the decision to give JPNIC on a 30-year lease, Ashutosh Sinha says, 'It is injustice to hand over public property to private hands'
IPN Live
Lucknow, 26 Aug, 2026 06:22 PMवाराणसी, 26 अगस्त 2026 (आईपीएन)। लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को निजी कंसोर्टियम को 30 वर्ष की लीज पर दिए जाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर समाजवादी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने इस निर्णय को जनहित और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत के खिलाफ बताया।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि JPNIC कोई सामान्य व्यावसायिक संपत्ति नहीं, बल्कि जनता के धन से निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्ति है, जिसका संबंध लोकनायक जयप्रकाश नारायण के लोकतांत्रिक संघर्ष और विचारों से है। उन्होंने बताया कि परियोजना की लागत करीब ₹265.58 करोड़ से बढ़कर ₹864.99 करोड़ तक पहुंच गई है।
उन्होंने मांग की कि JPNIC को निजी हाथों में सौंपने से पहले पूरी प्रक्रिया, लीज की शर्तों और वित्तीय व्यवस्था सार्वजनिक की जाए। साथ ही निर्माण एवं व्यय की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए और लीज प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
आशुतोष सिन्हा की अध्यक्षता में ACM प्रथम अवधेश कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से JPNIC को निजी लीज पर देने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
सपा नेता ने कहा कि JPNIC को व्यावसायिक केंद्र बनाने के बजाय लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन, संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक विचारधारा को समर्पित राष्ट्रीय संस्थान के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कायस्थ समाज सहित लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करने की भी मांग की।
इस अवसर पर ई. राहुल सिंह, मायापति यादव, रिज़वान खान, विकास श्रीवास्तव, ईशान श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पवन राय, सैफ अंसारी एवं विक्रांत त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
#ipnlive #ipnnews #ipn #JPNIC #JaiprakashNarayan #AshutoshSinha #SamajwadiParty #Lucknow #UttarPradesh #UPNews

No Previous Comments found.