समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उ.प्र. की कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी सहित 62 पदाधिकारी नामित

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Dec, 2021 10:59 PM
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उ.प्र. की कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी सहित 62 पदाधिकारी नामित



लखनऊ, 20 दिसम्बर 2021 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश की कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी सहित 62 पदाधिकारी नामित किये हैं। इनमें हरप्रीत सिंह बब्बर कानपुर, डॉ0 अजीजुर्रहमान बिजनौर, प्रो0 राजन अहमद रिज़वी मथुरा, तबस्सुम खान बरेली, मोहम्मद आजम जौनपुर, मुजीब हरदोई, मोहम्मद ताज खान लखनऊ, मोहम्मद सैफ उन्नाव एवं मोहम्मद शाहिद प्रतापगढ़ को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आईपीएन को बताया कि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश में अलाउद्दीन अब्बासी गाजियाबाद, सय्यद रिजवान शाहजहांपुर महासचिव, चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी बाराबंकी को कोषाध्यक्ष तथा रिजवान बरकाती पीलीभीत को प्रदेश प्रवक्ता नामित किया गया है।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश में मोहम्मद वसीम बलरामपुर, जावेद इकबाल कुशीनगर, हाजी अहमद उल्लाह अयोध्या, डॉ0 एन्ड्रू प्रकाश आगरा, शाह आलम लखनऊ, गुरदेव सिंह लखीमपुर खीरी, मौलाना अब्दुल गनी बांदा, अब्दुल वाजिद अंसारी गाजीपुर एवं शकील अहमद शाह सिद्धार्थनगर सहित 36 सचिव और 14 सदस्य बनाए गए हैं।

इनके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला/महानगर अध्यक्ष नामित किये गये हैं।

नामित अध्यक्षों के नाम हैं रऊफ कुरैशी जिलाध्यक्ष मैनपुरी, शारिक अंसारी जिलाध्यक्ष इटावा, कमालउद्दीन जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर, आजम अंसारी जिलाध्यक्ष बहराइच तथा महानगर अध्यक्ष शीलू अब्बासी झांसी।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.