सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत 5 जुलाई को
SP's membership drive will start on July 5
IPN Live
Lucknow, 4 Jul, 2022 09:17 PMलखनऊ, 04 जुलाई 2022 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत 5 जुलाई 2022 को होगी। इसका प्रारम्भ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ से की जायेगी।
अखिलेश ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का विश्वास ऐसी राज व्यवस्था में है, जिसमें आर्थिक एवं राजनैतिक सत्ता का विकेन्द्रीकरण निश्चित रूप से हो। समाजवादी पार्टी शांतिप्रिय तथा लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता प्रदान करती है।
समाजवादी पार्टी विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा बनाये रखने की पक्षधर है तथा उनमें सन्निहित समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता एवं प्रजातंत्र के सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है।

No Previous Comments found.