‘राधे-राधे’ पर सवाल उठाकर सपा सनातन संस्कृति का कर रही अपमान: पंकज चौधरी

SP is insulting Sanatan culture by raising questions on 'Radhe-Radhe': Pankaj Chaudhary

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 23 Nov, 2026 01:50 AM
‘राधे-राधे’ पर सवाल उठाकर सपा सनातन संस्कृति का कर रही अपमान: पंकज चौधरी

‘राधे-राधे’ कहने से भी सपा को परेशानी, यह हमारी आस्था और संस्कृति का हिस्सा: पंकज चौधरी

पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराना हम सभी की जिम्मेदारी, घर-घर पहुंचें भाजपा कार्यकर्ता

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भाजपा का 22 से 24 नवंबर तक विशेष अभियान

लखनऊ, 22 नवंबर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा मुखिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राधे-राधे कहने पर उन्हें आपत्ति क्यों हो रही है? हम सनातन धर्म को मानने वाले हैं और ब्रज की पावन भूमि पर राधे-राधे कहना हमारी स्वाभाविक आस्था और संस्कृति का हिस्सा है। राधे-राधे के संबोधन पर सवाल उठाना समझ से परे है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ की उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज में आयोजित ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के तहत मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा हथियार है। प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे। यदि किसी कारणवश नाम छूट गया है या कोई त्रुटि है तो निर्धारित समय के भीतर उसे ठीक कराने का प्रयास करें, ताकि चुनाव के समय मतदान से वंचित न रहना पड़े।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे, विधायक नीरज बोरा सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मतदाता जोड़ो अभियान के मंडल संयोजक और सह संयोजक उपस्थित रहे।


घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करें कार्यकर्ता


पंकज चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में उनकी सहायता करें। पार्टी ने 22, 23 और 24 नवंबर को तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया है, जिसमें विधायक, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की टीमों के साथ न्याय पंचायत प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हैं।


उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक एक महीने का विशेष अभियान (SSR) चलाया जा रहा है। इस दौरान मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 तथा किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाने और समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।


मताधिकार से वंचित न रहे कोई पात्र मतदाता


पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनकी भी जिम्मेदारी है कि पार्टी के किसी कार्यकर्ता या समर्थक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी अभियान में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपना नाम, पता और आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं, ताकि कार्यकर्ता उनकी मदद कर सकें।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।


#PankajChaudhary #BJP #RadheRadhe #VoterList #VoterRegistration #SSR2026 #मतदाताजोड़ोअभियान #मताधिकार #भाजपा #उत्तरप्रदेश #Lucknow #UPPolitics #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.