महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव समारोह के पोस्टर का विमोचन, 26 अक्टूबर को लखनऊ में होगा भव्य आयोजन

Poster of Maharishi Valmiki Prakatyotsav Celebration released, grand event to be held in Lucknow on 26th October

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Oct, 2026 02:09 AM
महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव समारोह के पोस्टर का विमोचन, 26 अक्टूबर को लखनऊ में होगा भव्य आयोजन

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर आगामी 26 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य समारोह के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों, ज्ञान और आदर्शों के प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मर्यादा, धर्म, कर्तव्य, करुणा और आदर्श जीवन के शाश्वत संदेश समाज को दिए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में सहभागिता कर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं समारोह संयोजक डॉ. राहुल कुमार वाल्मीकि, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह तथा प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#MaharishiValmiki #ValmikiJayanti #PankajChaudhary #BJPUP #Lucknow #ValmikiPrakatyotsav #Ramayan #IndianCulture #SocialHarmony #UttarPradesh #LucknowNews #BJPNews #CulturalEvent #IPNNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.