शहीदों को नमन कर अजय राय बोले: काकोरी की घटना में केवल 10 क्रांतिकारी शामिल थे
Paying tribute to the martyrs, Ajay Rai said: Only 10 revolutionaries were involved in the Kakori incident
IPN Live
Lucknow, 30 Jul, 2024 12:25 AMलखनऊ, 29 जुलाई 2024 (आईपीएन)। काकोरी कांड भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था जब शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में शहीद अशफाक उल्ला खान चंद्रशेखर आजाद ठाकुर रोशन सिंह सहित 10 क्रांतिकारियों ने काकोरी में ट्रेन रोककर अंग्रेजों द्वारा भारत की जनता का खून चूस कर लूट गया धन छीन लिया था और इस तरह अंग्रेज सरकार को चुनौती दी गई थी कि तुम्हारा शासन अब भारत की जनता को मंजूर नहीं है।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय काकोरी शहीद स्थल गए जहां उन्होंने शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि क्या जज्बा आजादी प्राप्त करने के लिए उस वक्त के भारत के नौजवानों में था कि सिर्फ 23 साल की उम्र में शहीदे आजम भगत सिंह ने फांसी का फंदा चूम लिया और 30 साल की उम्र में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल भी हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए।
श्री राय ने कहा की काकोरी की घटना में केवल 10 क्रांतिकारी शामिल थे लेकिन अंग्रेजों ने उन लोगों सहित 40 स्वतंत्रता सेनानियों को मुजि़्लम बनाया मुस्लिम बनाया जिसमें से राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, रामप्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा दी और 16 अन्य क्रांतिकारियों को 4 वर्ष तक कला पानी की सजा दी लेकिन आजादी के दीवाने फिर भी अपनी स्वतंत्रता की प्राप्ति की लड़ाई के मार्ग पर अंतिम समय तक बढ़ते रहे।
राय ने कहा कि इन शहीद स्थलों पर सभी छात्रों नौजवानों तथा आम जनता को बड़ी संख्या में आना चाहिए और जो यहां से प्रेरणा मिलेगी वह भारत को एक अच्छा भारत बनाने के रास्ते पर ले जाएगी इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मलिहाबाद महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पहुंचकर वहां के छात्र और छात्र को पुरस्कृत किया। उपस्थित छात्रों तथा जल समुदायों को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि मैं अभी काकोरी शहीद स्मारक से होकर आया हूं देश पर जान निछावर करने वालों की क्या सपने थे आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस ने अपनी सरकारों में उन सपनों को पूरा करने का भरपूर प्रयास किया यहां तक काकोरी शहीद स्थल भी शहीद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ही देन है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, सदस्य एआईसीसी ललन कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No Previous Comments found.