पंकज चौधरी का दावा : विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने बरकरार रखीं सीटें, बढ़ा मत प्रतिशत

Pankaj Chaudhary claims: BJP retained seats in Legislative Council elections, increased vote share

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Oct, 2026 12:44 PM
पंकज चौधरी का दावा : विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने बरकरार रखीं सीटें, बढ़ा मत प्रतिशत

बैलेट पेपर की मांग करने वाले दल चुनाव मैदान में उतरने का साहस नहीं जुटा सके : पंकज चौधरी

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए दावा किया कि अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने अपनी पिछली सीटें बरकरार रखी हैं और पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी का मत प्रतिशत भी बढ़ा है।

पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज जागरूक, प्रबुद्ध तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध वर्ग है। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के पक्ष में संदेश दिया है। विजयी प्रत्याशियों की जिम्मेदारी है कि वे शिक्षकों, युवाओं और स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता से काम करें।

उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाले राजनीतिक दलों, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बैलेट पेपर की मांग करने वाले दल इन चुनावों में उतरने का साहस नहीं जुटा सके। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले दलों से चुनाव परिणामों पर आत्ममंथन करने को कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल अपनी सीटें बरकरार रखना नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से जनता का विश्वास मजबूत करना है। प्रदेश में भाजपा सरकार विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को प्राथमिकता देकर काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि जनता से निरंतर संवाद, जनकल्याणकारी कार्यों और मजबूत नीतियों के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का समर्थन हासिल करेगी और लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

#भाजपा #पंकजचौधरी #विधानपरिषदचुनाव #शिक्षकचुनाव #स्नातकचुनाव #उत्तरप्रदेश #राजनीति #BJP #PankajChaudhary #UPPolitics #UPNews #MLCElection #UttarPradesh #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.