इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स की 2 दर्जन से अधिक पार्टियों ने कांग्रेस को दिया बिना शर्त समर्थन

Over two dozen parties of the Indian Democratic Alliance extended unconditional support to the Congress.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 24 Aug, 2026 09:08 PM
इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स की 2 दर्जन से अधिक पार्टियों ने कांग्रेस को दिया बिना शर्त समर्थन

लखनऊ, 24 अगस्त 2026 (आईपीएन)। इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स के तत्वावधान में सोमवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह, लखनऊ में राजनीतिक चिंतन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स में शामिल दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की।

सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन तथा पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा ने की, जबकि संचालन इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स के संयोजक एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संस्थापक साहब सिंह धनगर भैया ने किया।

सामाजिक न्याय के मुद्दे पर राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देशभर में छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। आज देश में बेरोजगारी, छात्रों और युवाओं की समस्याओं तथा आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स को आश्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप देश में सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के लिए भी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

राजेन्द्र पाल गौतम ने बिना शर्त समर्थन की घोषणा के लिए इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स से जुड़े सभी दलों के प्रमुखों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने में काफी बल मिलेगा।

विभिन्न दलों के प्रमुख नेता रहे मौजूद

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री, इण्डियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सुलेमान, पूर्व आईएएस डॉ. अनीस अंसारी, समदर्शी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. वर्मा, सामाजिक चेतना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला जज बी.डी. नकवी, पूर्व आईपीएस डॉ. बी.पी. अशोक, ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद, सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एस.क्यू.आर. इलियास, स्वतंत्र जनताराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी तथा भारतीय हरित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह पाल मौजूद रहे।

इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में अखिल भारतीय अशोक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, समदर्शी समाज पार्टी के संस्थापक चन्द्रभान सिंह पटेल, राष्ट्रीय समानता दल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरजपाल सिंह कश्यप, मानवतावादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एस. मानव, आदर्श लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव शाकिर अली उस्मानी, जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल पासी, सर्वजन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल राजेन्द्र यादव, अभय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह निषाद, धरती मानवतावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.आर. गौतम, लोक प्रिय राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार प्रजापति, गरीब समाज स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रसेन भारती, अखण्ड समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सैनी एडवोकेट, भारतीय भाईचारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, आदर्श संग्राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम भारती तथा भारतीय मजदूर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

#ipnlive #ipnnews #ipn #IndianDemocraticAlliance #Congress #RajendraPalGautam #RahulGandhi #SocialJustice #UttarPradesh

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.