लोकतंत्र की आड़ में देश को अराजकता की आग में झोंकना चाहता है विपक्ष : योगी आदित्यनाथ
Opposition wants to plunge the country into anarchy under the guise of democracy: Yogi Adityanath
IPN Live
Lucknow, 5 Nov, 2026 12:45 PMकांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर मुख्यमंत्री का तीखा हमला, बोले- जनता लगातार नकार रही विपक्ष की राजनीति; आज गाजियाबाद में पदयात्रा में होंगे शामिल
लखनऊ, 5 नवंबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भारतीय लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर धकेलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लगातार नकार रही है, इसके बावजूद विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भ्रम फैलाने में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय शक्ति है। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर वह गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों का दायित्व है।
#YogiAdityanath #Ghaziabad #Democracy #BJP #Congress #INDIAlliance #LoktantraBachao #UPPolitics #UttarPradesh #PoliticalNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.