UPCM योगी की मां के निधन पर विपक्ष ने भी जताया शोक, अखिलेश, मायावती और चंद्रशेखर आजाद ने दी श्रद्धांजलि

Opposition mourns UPCM Yogi's mother's death, Akhilesh, Mayawati and Chandrashekhar Azad pay tribute

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 21 Nov, 2026 01:33 AM
UPCM योगी की मां के निधन पर विपक्ष ने भी जताया शोक, अखिलेश, मायावती और चंद्रशेखर आजाद ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना और सुनील राय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

लखनऊ, 20 नवंबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील राय ने भी मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अखिलेश यादव ने व्यक्त किया दुख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं।"

मायावती ने जताई गहरी संवेदना

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का उनके गांव में निधन हो जाने की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और सभी रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, मां को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता

भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी मुख्यमंत्री की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मां को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रकृति से शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना ने दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोनों नेताओं ने कहा कि मां और बेटे का संबंध खून से जुड़ा होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां से बेहद आत्मीय रूप से जुड़े थे। उनकी माता मृदुभाषी, सौम्य स्वभाव और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली विदुषी महिला थीं, जिनका संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा।

नेता द्वय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सुनील राय ने भी जताया शोक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील राय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

#YogiAdityanath #SavitriDevi #AkhileshYadav #Mayawati #ChandrashekharAzad #PramodTiwari #AradhanaMishra #SunilRai #SamajwadiParty #BSP #Congress #UttarPradeshPolitics #Condolences #OmShanti #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.