महिला आरक्षण पर विपक्ष की अग्निपरीक्षा, आधी आबादी को नेतृत्व देने के लिए दलगत राजनीति छोड़ें दल : भाजपा

Opposition faces litmus test on women's reservation; parties must abandon partisan politics to provide leadership to half the population: BJP

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Nov, 2026 07:50 PM
महिला आरक्षण पर विपक्ष की अग्निपरीक्षा, आधी आबादी को नेतृत्व देने के लिए दलगत राजनीति छोड़ें दल : भाजपा

महिला नेतृत्व के नए युग की ओर बढ़ रहा भारत : सरोज कुशवाहा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की ऐतिहासिक पहल : महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

महिला कल्याण से महिला नेतृत्व तक पहुंचा सशक्तीकरण का सफर, सभी दलों से महिला आरक्षण का समर्थन करने की अपील

लखनऊ, 29 नवंबर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देते हुए महिलाओं की भागीदारी को नीति निर्धारण और राष्ट्र निर्माण के केंद्र में स्थापित कर रहा है। महिला कल्याण से महिला नेतृत्व तक का यह परिवर्तन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इस महत्वपूर्ण विषय पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना महिला राजनीतिक भागीदारी को नई गति देने और लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महिलाएं विकास की लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता हैं

सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन में महिलाएं केवल विकास योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की नेतृत्वकर्ता हैं। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, प्रशासन, सुरक्षा और सामाजिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता से नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उनकी क्षमताओं को राजनीतिक और संवैधानिक संस्थाओं में व्यापक अवसर देना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को सशक्त बनाने का माध्यम है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और प्रतिनिधिक बनाएगी। इससे देश की बेटियों के लिए नेतृत्व के नए अवसर खुलेंगे और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

महिला आरक्षण पर दलगत राजनीति से ऊपर उठने की अपील

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तीकरण किसी राजनीतिक दल की विचारधारा तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस ऐतिहासिक पहल पर सभी राजनीतिक दलों को दलगत मतभेदों से ऊपर उठकर महिलाओं के नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी का समर्थन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान हमारी संस्कृति, नारी का सशक्तीकरण हमारा संकल्प और नारी नेतृत्व विकसित भारत की शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सहभागिता का यह नया अध्याय देश के लोकतांत्रिक भविष्य को और मजबूत करेगा।

#SarojKushwaha #WomenEmpowerment #NariShaktiVandanAdhiniyam #WomenLeadership #BJP #NarendraModi #DevelopedIndia #PoliticalParticipation #महिलासशक्तीकरण #नारीशक्ति #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.