उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर UP कांग्रेस करेगी गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

On the eve of the birth anniversary of Deputy Prime Minister Babu Jagjivan Ram, the UP Congress will organize a seminar and felicitation ceremony.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 3 Apr, 2026 04:09 PM
उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर UP कांग्रेस करेगी गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन
लखनऊ, (IPN)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर 04 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 

इस संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आईपीएन को बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू जगजीवन राम की सुपुत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार तथा मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो० रतन लाल विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति के वर्तमान एवं पूर्व सांसदों/विधायकों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

श्री राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने जीवन में सामाजिक समता, न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। “समता दिवस” के आयोजन का उद्देश्य उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना तथा समाज में समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना है।

श्री राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने देश के कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति को अंजाम दिया। अजय राय ने बताया कि बाबू जगजीवन राम ने के रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के युद्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।

श्री राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जननायक राहुल गांधी पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.