अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के पंकज चौधरी रायबरेली में बाबा साहेब की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

On the eve of Ambedkar Jayanti, BJP's Pankaj Chaudhary will unveil the statue of Baba Saheb in Rae Bareli.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Apr, 2026 03:37 AM
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के पंकज चौधरी रायबरेली में बाबा साहेब की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

लखनऊ, (IPN)। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान निर्माता बाबा साहेब को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। 

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे ग्राम कन्नावा, बछरावां, रायबरेली में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

तदोपरांत सायं 6 बजे राजधानी लखनऊ में हज़रतगंज स्थित भारत रत्न बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर 11000 दीपों को प्रज्ज्वलित करके दीपांजलि अर्पित करेंगे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.