अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने निकाली ‘जय हिंद पदयात्रा’, काकोरी शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन

On August Revolution Day, Congress organised a 'Jai Hind Padyatra' and paid homage to the immortal martyrs by visiting the Kakori Martyrs Memorial.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 9 Aug, 2026 09:29 PM
अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने निकाली ‘जय हिंद पदयात्रा’, काकोरी शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन

लखनऊ, 09 अगस्त 2026 (आईपीएन)। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को ‘जय हिंद पदयात्रा’ निकाली गई। हनीफ खान द्वारा आयोजित इस पदयात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया।

पदयात्रा हरदोई मेन रोड से काकोरी स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। काकोरी शहीद स्मारक पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान काकोरी कांड के अमर शहीदों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्रनाथ लाहिड़ी सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश को आजाद कराने और उसके नवनिर्माण से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई। आज आवश्यकता है कि हम देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ता शहीदों के सपनों के भारत, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेते हैं।

पदयात्रा में पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहज़ाद आलम, ललन कुमार, विजय बहादुर, संजय शर्मा, अनामिका यादव और अब्दुल्ला शेर खां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#AugustKrantiDiwas #JaiHindYatra #Congress #AjayRai #RajendraPalGautam #Kakori #KakoriShaheedSmarak #RamPrasadBismil #AshfaqullahKhan #FreedomStruggle #IndianConstitution

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.