OWAISI का सवाल : एक मजहब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट, दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों?, BJP ने किया पलटवार

OWAISI's question: Why traffic diverts for one religion, bulldozers for another?, BJP retaliated

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Jul, 2022 07:34 PM
OWAISI का सवाल : एक मजहब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट, दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों?, BJP ने किया पलटवार

LUCKNOW, 27 JULY (IPN). सावन में कांवड़ यात्रा चल रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान भांति-भांति की तस्वीरें आ रही हैं। कहीं पुलिस कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार कर रही है तो कहीं दारोगा कांवड़ियों के पैर में लोशन लगा रही है। इस तरह की तस्वीरों की तारीफ भी हो रही है तो वहीं अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है।

https://www.youtube.com/shorts/u0Ung01w3wI

असदुद्दीन ओवैसी ने एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार को घेरा है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि पंखुड़ियों की बौछार कीं, कांवड़ियों का झंडों से इस्तकबाल किया। उनके पैरों पर लोशन लगाया और उनके साथ इंतेहाई शफकत से पेश आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने लोहारों को हटाने की बात की जिससे कांवड़िए नाराज न हो जाएं। ओवैसी ने कहा कि यूपी की सरकार ने कांवड़ यात्रा के रास्ते में गोश्त पर पाबंदी लगा दी।

उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह भेद-भाव क्यों? एक से नफरत और दूसरों से मोहब्बत क्यों? एक मज़हब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट और दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम हमारे घर तो मत तोड़िए। असदुद्दीन ओवैसी के वार पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।


ओवैसी के ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सावन के महीने में लाखों लोग भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करते हैं, इसलिये सरकार आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करती है, सरकार इसी तरह ताजिया जुलूस और रोजा इफ्तार के लिए भी व्यवस्थाएं मुहैया कराती रही है, तब ओवैसी सवाल नहीं उठाते।

उन्होंने कहा कि ओवैसी सवाल उठाकर सांप्रदायिक विभाजन और लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए प्रयास करते हैं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.