UPBJP अध्यक्ष के लिए 13 को नामांकन, 14 दिसंबर को संपन्न होगा निर्वाचन का कार्य
Nominations for UP BJP president to be held on December 13, election to be held on December 14
IPN Live
Lucknow, 11 Dec, 2025 10:29 PMलखनऊ, (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 13 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे से 02 बजे तक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र लिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु केंद्रीय चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 14 दिसंबर को चुनाव की प्रकिया पूर्ण कर प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा।

No Previous Comments found.