RAJASTHAN की CONGRESS सरकार पर MAYAWATI का हमला, बर्खास्त करने की मांग
Mayawati's attack on the Congress government of RAJASTHAN, demand for sacking
IPN Live
Lucknow, 23 Mar, 2022 09:36 AMलखनऊ, 23 मार्च 2022 (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। मायावती ने कहा है कि राजस्थान में खासकर दलितों व आदिवासियों की सुरक्षा करने में वहां की कांग्रेसी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। ऐसे में इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
मायावती ने बुधवार को अपने ट्वीट के माध्यम से कहा, "राजस्थान कांग्रेस सरकार में दलितों व आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हाल ही में डीडवाना व धोलपुर में दलित युवतियों के साथ बलात्कार व अलवर में दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या व जोधपुर के पाली में दलित युवक की हत्या ने दलित समाज को झकझोर दिया है।"
दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, "इससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान में खासकर दलितों व आदिवासियों की सुरक्षा करने में वहां की कांग्रेसी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। अतः यह उचित होगा कि इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। बी.एस.पी की यह मांग।"

No Previous Comments found.