मायावती कल लखनऊ में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और 75 जिलाध्यक्षों के साथ करेंगी अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन

Mayawati will hold a crucial meeting with senior BSP officials and 75 district presidents in Lucknow tomorrow to discuss preparations for the assembly elections.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 Aug, 2026 03:54 PM
मायावती कल लखनऊ में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और 75 जिलाध्यक्षों के साथ करेंगी अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन

लखनऊ, 30 अगस्त 2026 (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सोमवार, 31 अगस्त को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक को संबोधित करेंगी।

बसपा के प्रदेश कार्यालय से जारी मीडिया निमंत्रण के अनुसार, बैठक में पार्टी संगठन की जमीनी एवं आर्थिक मजबूती, सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और पूर्व बैठकों में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।

इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी मंथन होगा। बैठक में आगे की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक 31 अगस्त को सुबह 11 बजे बीएसपी यूपी स्टेट कार्यालय, 12 माल एवेन्यू, लखनऊ में आयोजित होगी। बैठक को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं।

#IPNLive #IPNNews #Mayawati #BSP #BahujanSamajParty #Lucknow #UttarPradesh #UPPolitics #PoliticalNews #AssemblyElection2027

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.