एक लाख सरकारी नौकरियों में वर्षों से कार्यरत संविदाकर्मियों को भी मिले मौका: मायावती

Mayawati said that contract workers working in one lakh government jobs for years should also get a chance.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Oct, 2026 06:50 PM
एक लाख सरकारी नौकरियों में वर्षों से कार्यरत संविदाकर्मियों को भी मिले मौका: मायावती

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अगले छह महीने में एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्षों से अस्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारियों को भी स्थायी नौकरी देने की मांग की है।

मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार के लिए बेहतर होता कि विभिन्न सरकारी विभागों में वर्षों से अस्थायी तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी स्थायी नौकरी देने की व्यवस्था में शामिल किया जाता।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकारी तंत्र में आउटसोर्सिंग और संविदा जैसी शोषणकारी व्यवस्थाओं के विरुद्ध है। पार्टी की मांग है कि सरकारी नौकरियों में भर्ती के क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत पिछले कई वर्षों से लगातार सेवा दे रहे सभी संविदाकर्मियों को भी स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाए।

बसपा प्रमुख ने कहा कि एनआरएचएम के संविदाकर्मी अपने स्थायीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी ईको गार्डेन के पास धरना दे रहे हैं। उन्होंने इन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को उचित ठहराया।

#Mayawati #BSP #UPGovernment #GovernmentJobs #NHM #NHMEmployees #ContractualEmployees #Outsourcing #UPNews #LucknowNews #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.