MAYAWATI ने कहा : अपने वोट की रक्षा कर संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Feb, 2022 01:02 PM
MAYAWATI ने कहा : अपने वोट की रक्षा कर संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए

लखनऊ, (आईपीएन)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए और संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए। आपके इस प्रयास में बीएसपी हमेशा आपके साथ खड़ी है। 

परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के कड़े संघर्ष के बाद ’एक व्यक्ति एक वोट’ की मिली समतावादी शक्ति से अपनी तकदीर खुद संवारने के क्रम में यूपी के 9 जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर आज दूसरे चरण की वोटिंग में आप सभी की साहसिक भागीदारी का तहेदिल से स्वागत व आभार। 

बीएसपी डाअम्बेडकर के मानवतावादी ऊसूलों पर चलने वाली अकेली पार्टी है जिसमें सर्वसमाज का हित सुरक्षित है। ऐसा यूपी में मैंने अपने चारों शासन में सिद्ध करके दिखाया है जब सरकार की शक्ति, संसाधान जनहित व जनकल्याण के साथ कानून द्वारा कानून के राज द्वारा न्याय के पक्ष में समर्पित रही

अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए। सभी प्रकार की लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए। आप सबका एक-एक वोट देश के संविधान व इसके लोकतंत्र की असली ताकत व गारण्टी है। आपके इस प्रयास में बीएसपी हमेशा आपके साथ खड़ी है। 


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.