IPS अधिकारी की बुजुर्ग मां की हत्या पर मायावती ने जताई चिंता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Mayawati expressed concern over the murder of an IPS officer's elderly mother and demanded strict action against the culprits.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Aug, 2026 10:17 PM
IPS अधिकारी की बुजुर्ग मां की हत्या पर मायावती ने जताई चिंता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ, 17 अगस्त (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अम्बेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या की घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है।

मायावती ने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बुजुर्ग मां की हत्या बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के बाद लोगों के मन में यह आशंका होना स्वाभाविक है कि जब पुलिस अधिकारी के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा।

बसपा प्रमुख ने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेने और हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी जघन्य घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई किया जाना बेहद जरूरी है।

#ipnlive #ipnnews #ipn #Mayawati #AmbedkarNagar #LawAndOrder #UttarPradesh

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.