मायावती ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा ‘अंटू मिश्रा’ को बसपा से किया निष्कासित
Mayawati expelled former health minister Anant Kumar Mishra 'Antu Mishra' from the BSP.
IPN Live
Lucknow, 13 Aug, 2026 12:42 PMलखनऊ, 13 अगस्त 2026 (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ ‘अंटू मिश्रा’ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है।
मायावती ने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है। ऐसे में पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के ‘साम, दाम, दंड, भेद’ आदि हथकंडों से सावधान रहना चाहिए।
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ बसपा के अंबेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने के लिए पूरे जी-जान से जुटने की अपील की।
बसपा प्रमुख ने कहा कि वर्तमान चुनावी माहौल में पार्टी के सभी स्तर के लोगों को सजग रहते हुए संगठन को मजबूत करने और अंबेडकरवादी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना है।
#Mayawati #BSP #BahujanSamajParty #AntuMishra #AnantKumarMishra #UttarPradesh #UPPolitics #UPAssemblyElection #AmbedkariteMission #PoliticalNews #ipnlive #ipnnews #ipn

No Previous Comments found.