मायावती ने हल्द्वानी में मंच के शुद्धीकरण और सुखबीर बादल पर हमले को बताया निंदनीय

Mayawati condemned the purification of the stage in Haldwani and the attack on Sukhbir Badal.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Aug, 2026 08:35 AM
मायावती ने हल्द्वानी में मंच के शुद्धीकरण और सुखबीर बादल पर हमले को बताया निंदनीय
लखनऊ, 14 अगस्त 2026 (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित रूप से दलित होने के कारण शुद्धीकरण किए जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई।

मायावती ने कहा कि हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया जाना अति-निंदनीय और चिंतनीय है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से बिना किसी देरी के ऐसे जातिवादी एवं सामंती तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनों के तहत उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की।

बसपा प्रमुख ने कहा कि इस घटना के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख को भी गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। जिन्होंने आर्थिक रूप से मजबूत दलितों को आरक्षण से वंचित करने की बात की हैं।

मायावती ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को भी दुखद और चिंतनीय बताया। उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.