MAYAWATI ने कहा : योगी सरकार की बुलडोजर नीति अनुचित व अन्यायपूर्ण , नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल की तत्काल गिरफ्तारी जरूरी

MayaWATI said: Yogi government's bulldozer policy is unfair and unjust, urgent arrest of Nupur Sharma and Naveen Jindal is necessary

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Jun, 2022 02:59 PM
MAYAWATI ने कहा : योगी सरकार की बुलडोजर नीति अनुचित व अन्यायपूर्ण , नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल की तत्काल गिरफ्तारी जरूरी

लखनऊ, 13 जून 2022 (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बुलडोजर नीति को अनुचित व अन्यायपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले।

मायावती ने अपने ट्वीट में कहा कि "यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस व अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय व आतंक का जो माहौल बना रही है यह अनुचित व अन्यायपूर्ण। घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले।"

मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि "जबकि समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल हैं जिनके कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ व हिंसा भड़की, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों? दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना घोर पक्षपात व दुर्भाग्यपूर्ण। तत्काल गिरफ्तारी जरूरी।"

मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा कि "सरकार द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?"

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.