सपा और बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल
IPN Live
Lucknow, 28 Jan, 2022 09:34 PMलखनऊ, 28 जनवरी 2022 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेताओं तथा समाजिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों सहित उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के विधान परिषद दल के पूर्व उपनेता, पूर्व उपसभापति विधानपरिषद, बसपा के प्रदेश महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुरेन्द्र कश्यप (शामली), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक, बसपा के सहारनपुर मण्डल में पिछडा़ वर्ग भाईचारा संगठन के संयोजक, गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा रामपुर के अध्यक्ष, मुख्य जोन इंचार्ज सहारनपुर मण्डल महिपाल सिंह (सहारनपुर), समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक मिथिलेश पाल (मुजफ्फरनगर), पूर्व विधान परिषद सभापति चौधरी सुखराम सिंह यादव के पुत्र तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राज्यसभा व विधान परिषद के सदस्य, शौर्य चक्र विभूषित स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह के पौत्र, चौ. हरमोहन सिंह जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मोहित यादव (कानपुर), प्रदेश अध्यक्ष लोधी महासंघ, समाजवादी पार्टी नेता उत्तम चन्द लोधी, पूर्व एमएलए व एमएलसी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हुकुम सिंह के पौत्र, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन (बहराइच), पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय चिरंजन स्वरूप के पुत्र समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप (मुजफ्फरनगर), केएम वैक्सीन एण्ड मेडिसिन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक दीपक तिवारी (गोरखपुर), पूर्व एजीए प्रथम उच्च न्यायालय इलाहाबाद, पूर्व मैनेजर एयर इंडिया संजय सिंह जाटव (कानपुर), जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव गोस्वामी समाज अमित प्रसाद गोस्वामी (लखनऊ), समाजवादी पार्टी महानगर महासचिव डा0 पूनम केशरी (लखनऊ), अधिवक्ता व व्यूसाधना के सम्पादक शशांक सिंह चंदेल (कानपुर नगर), डा0 गुलशेर खान गाँधी (लखनऊ), हिन्दू युवा वाहिनी पूर्व महानगर संयोजक अंशिता शुक्ला (लखनऊ) व पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव (झांसी) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी नवागन्तुको का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान की खुशहाली की प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। भाजपा सरकार में प्रदेश गुण्डा, माफियाओं से मुक्त हुआ है। भाजपा सरकार में ही बहिन, बेटियां सुरक्षित है। आज प्रदेश सरकार गरीब को मकान के साथ ही पढ़ाई और दवाई की भी पूरी व्यवस्था कर रही है। किसान के खाते में सम्मान निधि पहुंच रही है। भारतीय जनता पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप अपने-अपने जिलों में पहुंचकर फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए प्राणार्पण से जुटिये।
इस दौरान सांसद साक्षी महाराज व प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.