सपा को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Major blow to SP, three MLAs join BJP

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Oct, 2026 09:17 PM
सपा को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल

अमेठी, 14 अक्टूबर (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए बुधवार को उसके तीन विधायकों ने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने वालों में गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के अभय सिंह और कालपी के विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। गौरीगंज स्थित मंगलम भवन में आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पंकज चौधरी ने कहा कि तीनों विधायकों के भाजपा में आने से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने सपा की जातिवादी और तुष्टीकरण की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली किसी परिवार की जागीर नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही विपक्ष से जनादेश का सम्मान करने की अपील की।

स्मृति ईरानी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि तीन विधायकों का भाजपा में शामिल होना सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने विपक्ष को चुनावी हार पर आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए अमेठी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के अवसरों के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र किया।

भाजपा में शामिल हुए राकेश प्रताप सिंह ने इसे घर वापसी बताते हुए कहा कि उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। अभय सिंह ने भगवान श्रीराम, सनातन संस्कृति और राष्ट्र के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया, जबकि विनोद चतुर्वेदी ने जनहित, विकास और राष्ट्रहित के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #BJP #SP #AmethiNews #UPPolitics #PankajChaudhary #SmritiIrani

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.