MAYAWATI ने कहा : महिला सम्मान, सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है, जिसमें केवल BSP का रिकार्ड ही बेहतरीन
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज छठे चरण के मतदान के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से कहा कि यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार का प्रयोग करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके।
IPN Live
Lucknow, 3 Mar, 2022 11:20 AMलखनऊ, 03 फरवरी 2022 (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज छठे चरण के मतदान के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से कहा कि यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार का प्रयोग करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके। मायावती ने कहा कि अब तक पाँच चरण के मतदान में निराशा व हताशा के बाद विरोधी लोग अब हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण आदि के हथकण्डे पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सम्मन व लोगों को सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है, जिस मामले में केवल बीएसपी का रिकार्ड ही बेहतरीन रहा है।
मायावती ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार से रोटी-रोजी व रोजगार-युक्त अच्छे दिन के लिए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की बीएसपी सरकार बनाना सुनिश्चित करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके।
मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि यूपी में अब तक पाँच चरण के मतदान में निराशा व हताशा के बाद विरोधी लोग अब हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण आदि के हथकण्डे पर उतर आए हैं, जिससे लोगों को अपना संयम नहीं खोना है बल्कि ऐसी पार्टियों को वोट की मार के जरिए अपनी मजबूत सरकार बनाने के मिशन में डटे रहना है।
मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा कि महिला सम्मान व लोगों को सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है, जिस मामले में केवल बीएसपी का रिकार्ड ही बेहतरीन रहा है। यह याद रखने की बात है ताकि आने वाला समय भी, वर्तमान की तरह, संकट व जुमलेबाजी के चक्रव्यू में ही न फंसा रह जाए।

No Previous Comments found.