MAYAWATI ने कहा: BSP अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव

MAYAWATI said: BSP will fight the Karnataka assembly elections alone on its own

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Mar, 2023 07:45 PM
MAYAWATI ने कहा: BSP अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव

लखनऊ, 27 मार्च 2023 (आईपीएन)। बहुजना समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को यह घोषणा की है कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा के लिए शीघ्र ही होनेे वाले आमचुनाव में बीएसपी अकेले ही अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा के लिए शीघ्र ही होनेे वाले आमचुनाव में बीएसपी अकेले ही अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी, जिसकी तैयारी के सम्बंध में राज्य के वरिष्ठ व जिम्मेदार लोगों के साथ दिल्ली में आज हुई अहम बैठक में लगभग 60 प्रतिशत उम्मीदवारों के नामों को अन्तिम रूप दे दिया गया।

इन चयनित बीएसपी उम्मीदवारों की सूची शीघ्र ही वहाँ स्थानीय स्तर पर जारी की जाएगी। साथ ही, प्रदेश यूनिट को सख़्त हिदायत दी गई है कि बाकी बची विधानसभा सीटों पर भी ज्यादातर पार्टी के समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ाएं व चुनाव मैदान में उतारें।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.