केजरीवाल का झूठ फरेब का माडल भरभरा कर गिर गया : डॉ दिनेश शर्मा
Kejriwal's model of lies and deceit has collapsed: Dr. Dinesh Sharma
IPN Live
Lucknow, 9 Feb, 2025 03:00 AMनई दिल्ली, (आईपीएन)। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में जनता ने विपक्ष को उसके अहंकार की सजा दे दी है। उनका कहना था कि आप पार्टी के संयोजक ने चुनाव के दौरान जिस प्रकार से कहा था कि भाजपा के द्वारा उनको इस जन्म में तो नहीं हराया जा सकता वह उनके अहंकार का परिचायक था। अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा था ये तो फिर केजरीवाल है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें और उनकी पार्टी के दिग्गज नेताओं को परास्त कर दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं यूपी के उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि आज दिल्ली आपदा मुक्त हुई है और केजरीवाल का झूठ फरेब का माडल भरभरा कर गिर गया है। इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में भी उनकी सहयोगी पार्टी सपा को भी बडी हार का सामना करना पडा है। उनका कहना है कि आज दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रंग में रंग चुकी है। दिल्ली से अराजकता और झूठ फैलाने वालों की जनता ने विदाई कर दी है। इन लोगों ने दिल्ली में विकास को ठप्प कर दिया था। केन्द्र सरकार के कार्यो का श्रेय लेकर जनता के कामों को लटकाने एकमात्र कार्य था। अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार के विकास की रेल सरपट दौडेगी। आज के चुनाव परिणाम देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। पिछले तीन चुनाव से देश के सभी क्षेत्रों की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भरोसा जताया है। अरविन्द केजरीवाल के झूठ को जनता समझ चुकी थी इसलिए उसने भाजपा की विकास यात्रा में सहभागी होने का मन बनाया। मोदी की गारन्टी अब सबसे बडी गारन्टी बन गई है। मोदी का नाम आज की राजनीति में विकास का पर्याय बन गया है। केजरीवाल का यमुना साफ करने का दावा भी कोरी गप्प निकला पर अब भाजपा की सरकार यमुना को साफ कराकर केजरीवाल को उसमे डुबकी लगाने का अवसर प्रदान करेगी। इस बार दिल्ली में अल्पसंख्यक समुदाय ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। वह जानता है कि विपक्ष उसका केवल उपयोग करता है जबकि केवल भाजपा ही उसका कल्याण करती है।
कांग्रेस और सपा पर भारी पडा है सनातन का विरोध
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए डा शर्मा ने कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है। इन लोगों ने कुम्भ जैसे सनातन गर्व पर्व तक की आलोचना की थी। कुंभ में हुई घटना को लेकर भी राजनीति करने से बाज नहीं आए थे। सरकार इसमें साजिश की जांच कर रही है और जल्द ही सनातन पर्व में खलल डालने वालों के चेहरे बेनकाब होंगे। एक ऐसे मुख्यमंत्री के लिए तमाम तरह के शब्द प्रयोग किए गए जो योगी है और जनता के लिए रात दिन एक किए हुए है। कुंभ आयोजन से सनातन के मानने वालों को बांटने की कांग्रेस और सपा की राजनीति पर ताला लग गया है। जाति के बंधन तोडकर जिस प्रकार से लोग इस आयोजन में शामिल हुए है उससे विपक्ष को अपने नकारात्मक मंसूबों पर पानी फिरता दिख रहा है।
कांग्रेस और सपा पर सनातन का विरोध भारी पडा है। आज कांग्रेस दिल्ली में खाता नहीं खोल सकी तो मिल्कीपुर में सपा को सबसे बडा हार का मुह देखना पडा है। उनके सांसद के नकली आंसू भी काम नहीं आ सके हैं। सपा के सांसद जनता के कार्य करने के लिए उसके पास चुनाव के बाद से आज तक नहीं गए पर चुनाव से उनकी नौटंकी करने की काबलियत जनता के सामने आ गई है। राम लला की धरती से भाजपा को आशीर्वाद मिला है। जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर दुष्प्रचार किया था उन्हे उसका फल मिला है।

No Previous Comments found.