जौनपुर कांग्रेस ने मनाया महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Jaunpur Congress celebrated the birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 2 Oct, 2022 04:49 PM
जौनपुर कांग्रेस ने मनाया महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

जौनपुर, 02 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी  व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया!

जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि महात्मा गाँधी ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण आंदोलन किए जिसमे प्रमुख रूप से चम्पारण सत्याग्रह,खेड़ा सत्याग्रह, अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख है! 1944 में गाँधी को सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस ने रंगून रेडियो से राष्ट्र पिता कहकर सम्बोधित किया था गाँधी ने जीवन भर अहिंसा और सत्य का पालन किया आज इनकी जयंती के अवसर पर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेना है! शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जहां अपनी सादगी और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं, वहीं इन्‍होंने अपने विचारों के माध्यम से भी देश में क्रांति की एक अलग ही अलख जगाई थी। उनके आह्वान पर पूरा देश सिर्फ एक वक्त की रोटी खाने लगा था। उनके ही अदम्य साहस के बल पर पूरे देश में खाद्य क्रांति आई।शास्त्री जी ने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया! संगोष्ठी के पश्चात सामूहिक रूप से दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खरका तिराहे स्थित गाँधी प्रतिमा तक मार्च करते हुए पहुंचे जहां गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत बैठ कर रामधुन गाई!

अहिंसा एवं स्वावलंबन के प्रतीक चरखे को चलाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी!

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, देवराज पाण्डेय, विकेश उपाध्याय, आज़म ज़ैदी, राजकुमार गुप्ता, अजय सोनकर, डॉ संतोष गिरी, अमित मिश्रा, बाकर मेहंदी आब्दी ,अमन सिन्हा, आदिल, रोहित पाण्डेय, राजीव निषाद, विशाल सेठ, गौरव सिंह, बबलू गुप्ता, तौफीक अहमद, अंकित ठाकुर, रिज़वान अब्बास, अली अंसारी सब्बल आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.