JDS-UP ने लखनऊ में धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्मदिन
JDS-UP celebrated former Prime Minister HD Devegowda's birthday with great pomp in Lucknow
IPN Live
Lucknow, 18 May, 2025 10:28 PMलखनऊ, (आईपीएन)। जनता दल सेक्युलर(उ.प्र.) ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने संगठन के नेताओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का देश के विकास एवं प्रगति में योगदान अतुलनीय रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों और अपने अनुभवों से राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देते रहें।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव हवलदार पांडेय ने देवगौड़ा को राष्ट्रीय एकता की दीवार बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दक्षिण भारत में क्षेत्रीयता को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता को खंडित करने की साजिश हो रही है। तब देवगौड़ा के संघर्षों की विरासत राष्ट्रीय एकता का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
इंजीनियर संघ के अध्यक्ष योगेंद्र उपाध्याय ने बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली का गौरव दिलाने में देवगौड़ा की भूमिका और उनके विजन की सराहना की।
इस मौके पर पार्टी के राधेश्याम पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र पटेल प्रदेश सचिव, दीपक पाण्डेय प्रदेश महामंत्री, बीके चौधरी मीडिया प्रभारी यूपी/बिहार, हवलदार पाण्डेय प्रदेश महासचिव, राजेश सिंह प्रदेश महामंत्री, वेदप्रकाश शास्त्री प्रवक्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No Previous Comments found.