दूसरे चरण के मतदान में मोदी तूफान के आगे तिनके की तरह उड गया है विपक्ष : डा दिनेश शर्मा
In the second phase of voting, the opposition has blown away like a straw in front of the Modi storm: Dr. Dinesh Sharma
IPN Live
Lucknow, 28 Apr, 2024 02:40 AMमुम्बई/थाणे, 27 अप्रैल 2024 (आईपीएन)। महाराष्ट्र भाजपा के चुनाव प्रभारी , राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में चले मोदी तूफान के आगे विपक्ष तिनके की तरह से उड गया है। अब तक 13 सीट के लिए हुए मतदान में भाजपा मित्र दलों के साथ सभी सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है।
पत्रकारों से बात करते हुए डा शर्मा ने कांग्रेस के सम्पत्ति कर के आइडिया को गैर जिम्मेदाराना बताया और कहा कि अंकल सैम का डेंजरस प्लान देश की जनता के गले नहीं उतर रहा है तथा यह प्लान कांग्रेस की चुनावी रेल को डिरेल कर देगा। लूट कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा बताते हुए कहा कि कांग्रेसी जब जब सत्ता में रहे उन्होंने देश को लूटा है और अब तो सत्ता में आने के पूर्व ही देश के लोगों की सम्पत्ति में लूट के अपने खतरनाक इरादे को बता रहे हैं। किसी की भी सम्पत्ति को लेकर उसे वर्ग विशेष में बांटने का प्लान पूरी तरह से संविधान की भावना के खिलाफ है। आज आश्चर्य यह है कि कांग्रेस के जनता की सम्पत्ति में लूट के प्लान पर उद्धव की सेना और पवार की राकापा ने रहस्यमयी चुप्पी साध ली है।
चुनाव प्रभारी ने कहा कि कुर्सी के लालच में उद्धव ठाकरे ने राम विरोधी कांग्रेस और राकापा पवार गुट के साथ दोस्ती कर हिन्दुओ के साथ विश्वासघात किया था। हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी की विरासत को सहेजने का दावा करने वाले उद्धव जी के राज में ही महाराष्ट्र में हिन्दुओ का उत्पीडन हुआ था। आज वे राम विरोधी कांग्रेस के साथ दोस्ती निभा रहे हैं। कुर्सी के लालच में उन्होंने बाला साहेब की नीति रीति और सिद्धान्तों की बलि दे दी है और अपने पुत्र का राजनैतिक भविष्य बचाने में लगे हुए हैं।
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि राहुल की कांग्रेस संविधान की धज्जियां उडा रही है। बाबा साहेब ने संविधान में पिछडो और दलितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी पर आज कांग्रेस की कर्नाटक सरकार उनके हक में से कुछ हिस्सा हिस्सा छीन कर धार्मिक आधार पर मुसलमानों को दे रही है। यह सोंच ही घातक है । कांग्रेस केवल संविधान विरोधी तथा लोगों को बांटने वाली बात ही करती है। भाजपा किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करती है। मोदी सरकार के दस साल में केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के देश के हर गरीब को दिया गया है। विपक्ष का काम ही लोगों को बांटने का है। लोगों के बीच में भाईचारा उन्हें हजम नहीं होता है। ये महाविकास अघाडी नहीं बल्कि महाबिगाडी गठबंधन है जिसने सत्ता में रहने के दौरान राज्य में विकास कार्य का चक्का जाम कर दिया था। अब डबल इंजन की सरकार ने विकास को नई दिशा और गति दी है।
उनका कहना था कि महाराष्ट्र में एनडीए महायुति बनाकर चुनाव मैदान में है। सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को दिया गया एक एक वोट पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देगा।
सुपर वारियर्स की बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जैसा समर्पित कार्यकर्ता किसी अन्य दल के पास नहीं है और यही भाजपा को अन्य दलों से अलग करता है। आज पूरी तैयारी और मजबूती से चुनाव के लिए कार्य करने का समय है। बूथ की रणनीति फूल प्रूफ होनी चाहिए। जो भाजपा के वोटर है उनसे सम्पर्क करने के साथ ही जो भाजपा के वोटर नहीं रहे हैं उन्हें भी साथ लाने का प्रयास किया जाए। ऐसा माहौल बने कि हर व्यक्ति भाजपा के साथ खडा दिखे और विरोधी दलों को बूथ पर बस्ता लगाने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिलेे।
डा शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ता में डंडे और झंडे का सम्बन्ध है। जब डंडा सीधा होगा झंडा तभी लहराएंगा। इसलिए कार्यकर्ता को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा।
उन्होंने भुराभाई मैदान, कांदीवली, मुंबई में केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी पियूष गोयल के समर्थन में आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन को संबोधित कर पियूष गोयल को रिकार्ड मतों से विजई बनाने का आह्वान किया। मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित अपार जनसमूह के अबकी बार 400 पार के गगनभेदी नारों ने विपक्ष की नींद उड़ाने का काम किया।
उन्होंने थाने, उल्हासनगर, महाराष्ट्र में कल्याण लोकसभा की कोर कमेटी एवं जिला संचालन समिति की सयुक्त बैठक कर चुनावी समीक्षा की, कार्यों के नियोजन का विभाजन कर महायुति के प्रत्याशी श्रीकांत एकनाथ शिंदे जी को भारी बहुमत से विजयी बनाने तथा आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आवाहन किया।

No Previous Comments found.