आगरा की जनसभा में मायावती ने विपक्ष पर बोला हमला, सुनिए क्या क्या कहा...

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज यहाँ आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव में अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 2 Feb, 2022 03:29 PM
आगरा की जनसभा में मायावती ने विपक्ष पर बोला हमला, सुनिए क्या क्या कहा...

आगरा, (आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज यहाँ आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव में अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

 आजादी की बाद सिर्फ कांग्रेस पार्टी की सरकार रही है लेकिन गलत नीतियों के साथ कांग्रेस केंद्र और यूपी से बाहर हो गई है।

 कांग्रेस पार्टी जबरदस्त दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी रही है।

केंद्र में रही कांग्रेस सरकार ने भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित नहीं किया था।

बाबा साहेब के मुवमेंट को आगे बढ़ाने वाले मान्यवर कांशीराम जी की देहांत होने पर भी कांग्रेस सरकार केंद्र में सत्ता में थी  लेकिन एक भी दिन राष्ट्रीय शोक घोषित नही  किया था।

 कांग्रेस पार्टी दलित, पिछड़े वर्ग आदिवासी वोटों के लिए आए दिन तरह-तरह के नाटक बाजी करती रहती है।

 सपा की सरकार में गुंडों, माफियाओं, लूट खसोट करने वालों का द राज रहा है।

 सपा  सरकार में आए दिन दंगे होते रहे हैं,मुजफ्फरनगर दंगा सपा सरकार की  हिंसा का बड़ा उदाहरण है।

 सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए आरक्षण का बिल आया तब समाजवादी पार्टी ने इस बिल को फाड़ दिया था और पास नहीं होने दिया था, ताकि दलित वर्ग आगे ना बढ़ सके, यही सपा का असली कैरेक्टर है।

 भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी एवं आर एस एस के संकीर्ण  एजेंडे को लागू करना है।

धर्म के नाम पर हमेशा तनाव और नफरत फैलाती है भाजपा सरकार।

 दलित समाज और महिलाएं इस भाजपा सरकार में कतई सुरक्षित नहीं लेकिन मीडिया में इन आकड़ो को दबा दिया जाता है।

आगरा में दलितों का इतना बुरा हाल है पुलिस कस्टडी में दलित युवक को मार दिया जाता है।

 भाजपा सरकार में पिछड़े और दलित वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला है।

 आरक्षण खत्म करने के लिए भाजपा सरकार सारी सरकारी संस्थाओं को प्राइवेट बना रही है।

 भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी है।

 केंद्र की भाजपा सरकार से किसान बहुत ही ज्यादा परेशान और दुःखी है।

 कांग्रेस,भाजपा और सपा के वजह से  पीड़ित बेरोजगारों को प्रदेश से पलायन करना पड़ा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.