रालोद में आजमगढ़-मेरठ के सैकड़ों समर्थक शामिल, संगठन को मिलेगी नई ताकत

Hundreds of supporters from Azamgarh and Meerut join RLD, the organization will get new strength

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Aug, 2026 01:03 AM
रालोद में आजमगढ़-मेरठ के सैकड़ों समर्थक शामिल, संगठन को मिलेगी नई ताकत

लखनऊ, 24 अगस्त (आईपीएन)। राष्ट्रीय लोकदल को संगठन विस्तार के मोर्चे पर मजबूती मिली है। प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ निवासी साजिद खान आज़मी, राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव तरुण गुप्ता और मेरठ निवासी सचिन तरार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।


समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा रहे और अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने की। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, चन्द्रबली यादव, वसीम हैदर, आर.पी. सिंह चौहान, अफसर अली, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया।


प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि नए साथियों के शामिल होने से आजमगढ़, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों के लिए लगातार काम कर रहा है।


उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा तथा जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।


साजिद खान आज़मी ने कहा कि जयन्त चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा और पूर्वांचल में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। तरुण गुप्ता ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।


कार्यक्रम में आरिफ प्रधान, निजामुद्दीन, तूफानी राजभर, आफताब अहमद, नसीम सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की।


#ipnlive #ipnnews #ipn #RLD #RashtriyaLokDal #JayantChaudhary #Lucknow #Azamgarh #Meerut #UttarPradesh

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.