सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अरूणेश और एक अन्य पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस में शामिल, अजय राय बोले: पार्टी का बढ़ेगा जनाधार

Former SP MLC candidate Arunesh and the National Secretary of another party join Congress; Ajay Rai states: The party's mass base will expand.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 Mar, 2026 01:22 AM
सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अरूणेश और एक अन्य पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस में शामिल, अजय राय बोले: पार्टी का बढ़ेगा जनाधार

लखनऊ, (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी केेे पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी रहे अरूणेश यादव ने सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में आज यहाँ अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। इसी क्रम में परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने भी पार्टी को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अरूणेश यादव तथा परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता के साथ सदस्यता ग्रहण करने आए हुए सभी लोगों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उक्त सभी को विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

अजय राय ने अरूणेश यादव एवं उनके समर्थकों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता एवं समर्पण से प्रभावित होकर निरंतर विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। श्री राय ने विश्वास व्यक्त किया कि अरूणेश यादव के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा जनपद सीतापुर सहित पूरे प्रदेश में पार्टी का जनाधार और सशक्त होगा।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश और प्रदेश में आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अरूणेश यादव के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ भविष्य में कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत अरूणेश ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य करेंगे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.