पूर्व विधायक मीता गौतम कांग्रेस में शामिल, बोली: संविधान संकट में है

Former MLA Meeta Gautam joins Congress, says: Constitution is in crisis

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 5 May, 2024 03:30 AM
पूर्व विधायक मीता गौतम कांग्रेस में शामिल, बोली: संविधान संकट में है

लखनऊ, 04 मई 2024 (आईपीएन)। जनपद बाराबंकी की फतेहपुर विधानसभा से विधायक रही मीता गौतम अपने समर्थकों के साथ शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गयीं। मीता ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी, बाराबंकी से पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समक्ष कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, आदि प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि राहुल गाँधी पूरे देश भर में लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, और बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। आज जिस तरह प्रदेश के कई बड़े नेता उनके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी में विश्वास जताते हुए संविधान बचाने की लड़ाई में साथ आए हैं, सभी सम्मानित जनों का में स्वागत करता हूं। ये इस बात का संकेत भी है कि देश की जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथ है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी अपने 10 कार्यकाल के कामों को गिराने के बजाय कांग्रेस पार्टी ने जो देश की जनता की सुविधाओं से मेनिफेस्टो तैयार किया उसकी आलोचना कर रहे हैं, पीएम मोदी की आलोचना और बौखलाहट ये बताने के लिए काफी है कि उन्हें अपनी हार साफ नजर आ रही है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथ है, हम मिलकर एक प्रगतिशील सरकार बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।

आज संविधान संकट में है: मीता गौतम 

सदस्यता ग्रहण के बाद पूर्व विधायक मीता गौतम ने कहा कि जिस वर्ग से हम आते हैं उस वर्ग को सबसे बड़ी सुरक्षा संविधान से मिली हुई है और आज संविधान संकट में है, और अगर इस देश में संविधान को बचाने की लड़ाई अगर केाई लड़ रहा है तो वह सिर्फ राहुल गांधी हैं। हम राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए आसन्न लोकसभा चुनाव में बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नुज पुनिया को भारी बहुमत से जीताने का प्रयास करेंगे

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.