पूर्व विधायक के.के. शर्मा ने अपने साथियों संग सपा की ली सदस्यता

Former MLA K.K. Sharma along with his colleagues joined the Samajwadi Party.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 16 Feb, 2026 07:30 PM
पूर्व विधायक के.के. शर्मा ने अपने साथियों संग सपा की ली सदस्यता

लखनऊ, (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व विधायक के.के. शर्मा ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सन् 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया।

श्री शर्मा के साथ अनन्त शर्मा, सुभाष शर्मा, हरदीप भाटी, सुधीर भाटी, सतेन्द्र त्यगी, हर्ष त्यागी, बाबूराम त्यागी, रिटायर्ड कर्नल अमरदीप त्यागी, अंकित शर्मा, पिन्टू चौधरी, अमित चौधरी, पंकज शर्मा, सचिन शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, शरद शर्मा, रविकान्त शर्मा, अनिल कुमार, राजा शर्मा तथा कपिल कात्यायन भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

अखिलेश ने समाजवादी पार्टी में शामिल साथियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में एकजुट होकर काम करेंगे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.