Ramveer Upadhyay : पूर्व ऊर्जा मंत्री बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण...
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 2019 से निलंबित थे।
लखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 2019 से निलंबित थे।
उपाध्याय 25 साल से #बसपा में थे और पांच बार विधायक बनेे। वह बसपा सरकार में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं।
रामवीर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि बसपा आज कांशीराम के बनाये गए नीतियों और सिद्धांतों से भटक चुकी है।

No Previous Comments found.