भाजपा राज में समाज का हर वर्ग झेल रहा है दुश्वारियां: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में समाज का हर वर्ग दुश्वारियां झेल रहा है। किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहें हैं। जनसामान्य और महिलाएं असुरक्षाग्रस्त हैं। सिर्फ सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ हैं। उनका एक मात्र आश्रय स्थल भाजपा है जहां उन्हें हर तरह की सुरक्षा एवं सम्मान प्राप्त है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 Jan, 2022 08:00 PM
भाजपा राज में समाज का हर वर्ग झेल रहा है दुश्वारियां: अखिलेश

लखनऊ, 30 जनवरी 2022 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में समाज का हर वर्ग दुश्वारियां झेल रहा है। किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहें हैं। जनसामान्य और महिलाएं असुरक्षाग्रस्त हैं। सिर्फ सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ हैं। उनका एक मात्र आश्रय स्थल भाजपा है जहां उन्हें हर तरह की सुरक्षा एवं सम्मान प्राप्त है। खुद सत्तारूढ़ भाजपा में अपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गई है। अब तक भाजपा द्वारा अपराधी छवि के 99 उम्मीदवारों को टिकट बांटे जा चुके हैं।

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि भाजपा चुनाव का एजेंडा बदलना चाहती है। समाजवादी संविधान के साथ है। भाजपा को लोकतंत्र, संविधान और समाजवाद इन तीनों से परहेज है। गांधी जी अंत्योदय के हिमायती थे भाजपा गरीबों के विरूद्ध साजिश रचती है। उसका पूरा रवैया नकारात्मक सोच से भरा है। भाजपा को सामाजिक मूल्यों, स्वतंत्रता संघर्ष और उसके प्रतीकों सभी से एलर्जी है और उसे सिर्फ और सिर्फ सत्ता की भूख है। सत्ता पाने के लिए वह किसी स्तर तक जा सकती है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में जनहित के सभी मुद्दों से दूरी रखी जा रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी सहित समाज के सभी वर्ग परेशान है। महंगाई की मार से लोगों की कमरतोड़ दी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवानों की कहीं सुनवाई नहीं। नौकरी की मांग पर लाठियां मिलती है। बेबसी में जवान आत्महत्या को मजबूर होते हैं।

श्री यादव ने कहा कि किसान की दशा तो और भी खराब है। उसे न तो फसल की एमएसपी मिलती है नहीं उसकी आय दुगनी हुई। कर्जमाफी के नाम पर भी उसको धोखा मिला। नोटबंदी से न भ्रष्टाचार समाप्त हुआ और नहीं कालाधन वापस आया। जनता त्रस्त है। जहां तक कानून व्यवस्था का प्रश्न है, वह पूरी तरह ध्वस्त है। अपराधी सत्ता संरक्षण में बेखौफ है।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वर्ष 2022 में लोकतंत्र की बड़ी लड़ाई लड़ी जानी है। मतदाताओं को बहकाने और गुमराह करने की साजिशें होंगी। हम हर चौलेंज के लिए तैयार है। सच को तैयारी की जरूरत नही पड़ती है। हमें बड़े मन से काम करना है। समाजवादी पार्टी जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए संकल्पित है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.