डॉ. राजेश्वर सिंह का शिक्षा पर फोकस, स्मार्ट क्लास से लेकर ग्रामीण स्कूलों तक पहुंचा विकास का संकल्प

Dr. Rajeshwar Singh's focus on education, his resolve to develop from smart classes to rural schools

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 12 Sep, 2026 12:44 PM
डॉ. राजेश्वर सिंह का शिक्षा पर फोकस, स्मार्ट क्लास से लेकर ग्रामीण स्कूलों तक पहुंचा विकास का संकल्प

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज को 5 स्मार्ट क्लासरूम, दो ग्रामीण विद्यालयों को विधायक निधि से ₹10-₹10 लाख

बोले डॉ. राजेश्वर सिंह—सड़कें कुछ वर्षों के लिए बनती हैं, विद्यालय पीढ़ियों और राष्ट्र का निर्माण करते हैं

लखनऊ, 12 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल लगातार आगे बढ़ रही है। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज को सीएसआर के माध्यम से पांच स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध कराने की पहल की गई है, जबकि दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹10-₹10 लाख की सहायता दी जा रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि शिक्षा केवल जनप्रतिनिधि का दायित्व नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य से जुड़ा विषय है। उनका प्रयास है कि आर्थिक स्थिति, संसाधनों की कमी या भौगोलिक दूरी किसी भी बच्चे की प्रतिभा और उसके सपनों के रास्ते में बाधा न बने।

बेटियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने पर जोर

31 अगस्त को अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएसआर के माध्यम से कॉलेज में पांच स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने कहा कि बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल कौशल और वित्तीय साक्षरता से सशक्त बनाना आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है।

स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से छात्राओं को आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध होने के साथ तकनीक आधारित अध्ययन का अवसर मिलेगा।

दिवंगत प्रियंका सिंह की स्मृति में विद्यालय को ₹10 लाख

डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षा के प्रति समर्पित रहे लोगों की स्मृति को आगे बढ़ाने की दिशा में भी पहल की है। स्वर्गीय प्रियंका सिंह के असामयिक निधन के बाद उनके पति एवं पत्रकार प्रभात सिंह से मुलाकात के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि प्रियंका सिंह गांव के बच्चों के लिए कक्षा पांच तक विद्यालय संचालित करती थीं।

इसके बाद डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनकी स्मृति में विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख की सहायता की घोषणा की। इसका उद्देश्य विद्यालय की सुविधाओं का विस्तार कर अधिक बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

सुदूर गांव के छोटे विद्यालय को भी मिला सहयोग

इसी तरह सरोजनीनगर के एक सुदूर गांव में राम रईस रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने वहां संचालित एक छोटे विद्यालय की स्थिति देखी। विद्यालय सीमित संसाधनों और झोपड़ियों से शुरू होकर छोटे भवन तक पहुंचा था।

विद्यालय का संचालन रावत के पुत्र श्रवण कुमार रावत द्वारा किए जाने की जानकारी मिलने पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा की।

करीब 2,000 मेधावी विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल केवल विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं है। अब तक करीब 2,000 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, कंप्यूटर और साइकिल देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किए जाने का दावा किया गया है।

इसके अलावा 70 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं, जिससे हजारों बच्चों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

मेधावी छात्रा को उसी समय दिया लैपटॉप

एक ध्वजारोहण कार्यक्रम में गांव के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए छह प्रतिभाशाली बच्चों को साइकिलें भी प्रदान की गईं। वहीं, के.आर. मंगलम स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने बताया कि उसने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और वह नीट की तैयारी करना चाहती है। इस पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने उसे तत्काल लैपटॉप उपहार में दिया।

शिक्षा को बताया भविष्य में सबसे बड़ा निवेश

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “सड़कें कुछ वर्षों के लिए बनती हैं, लेकिन विद्यालय पीढ़ियों का निर्माण करते हैं और राष्ट्र की दिशा बदलते हैं। सड़कें स्थानों को जोड़ती हैं, जबकि शिक्षा बच्चों को अवसरों से और देश को उसके उज्ज्वल भविष्य से जोड़ती है। इसीलिए मेरी प्राथमिकताएं बिल्कुल स्पष्ट हैं—अधिकतम संभव संसाधन विद्यालयों, डिजिटल शिक्षा और बच्चों के भविष्य पर खर्च किए जाने चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हमारे द्वारा निर्मित प्रत्येक कक्षा, उपलब्ध कराया गया प्रत्येक कंप्यूटर और प्रोत्साहित किया गया प्रत्येक मेधावी बच्चा भारत के भविष्य में किया गया निवेश है। मेरा संकल्प है कि संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे का सपना अधूरा न रहे।”

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल के तहत एक ओर शहर के कॉलेज में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सुदूर ग्रामीण विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के अवसर देना है।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #IPNLIVE #IPNNEWS #IPN #RajeshwarSingh #Lucknow #Sarojininagar #Education #SmartClassroom #DigitalEducation #WomenEducation #CSR # विधायकनिधि #शिक्षा #छात्र_प्रोत्साहन

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.