डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : नादरगंज व सरोजनीनगर के सर्वांगीण विकास की रखी रूपरेखा

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कर अमौसी (नादरगंज) तथा सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किए जाने का आग्रह किया है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 May, 2025 09:10 PM
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : नादरगंज व सरोजनीनगर के सर्वांगीण विकास की रखी रूपरेखा
लखनऊ, (आईपीएन)। तथा सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किए जाने का आग्रह किया है।

सीएम योगी को लिख पत्र में डॉ. सिंह ने उल्लेखित किया कि पूर्व प्रेषित संदर्भित पत्रों पर संज्ञान लेने की कृपा करें, जिसके द्वारा अवगत कराया गया था कि विधान सभा क्षेत्र सरोजनीनगर में दो औद्योगिक क्षेत्र स्थित हैं। अमौसी (नादरगंज) तथा सरोजनीनगर में 250 से अधिक औद्योगिक इकाइयों स्थापित हैं। वर्णित औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों का चौड़ीकरण, उच्चीकरण, सर्विस रोड निर्माण तथा अवशेष सड़कों का निर्माण कराये जाने की आवश्यकता है। जल भराव, सीवर, विद्युत, मार्ग प्रकाश आदि आधारभूत सुविधाओं के अभाव में होने वाली कठिनाइयों से भी पत्र के द्वारा अवगत कराया गया था। विधायक ने आगे जोड़ा कि, औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं कराया जा सका है,उपरोक्त के क्रम में अनुरोध है कि कृपया अमौसी (नादरगंज) एवं सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित करने की कृपा करें कि वह स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराये जाने का कष्ट करें।

इस संबंध में सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि लखनऊ औद्योगिकरण की दिशा में तेजी से उभरता हुआ शहर है। नादरगंज में ही प्रदेश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सिटी विकिसत हो रही है। इसके अलावा सरोजनी नगर में हिंदुजा ग्रुप ने प्रदेश की सबसे बड़ी ईवी फैक्ट्री स्थापित की है, जहाँ प्रतवर्ष 2500 अशोक लीलैंड बसों का निर्माण होगा। इसी क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर, ऐरो सिटी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी प्रक्रियाधीन हैं। इसलिए आवश्यक है कि औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ किया जाए ताकि आने वाली कंपनियों को निवेश करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.