Dinesh Sharma ने कहा : जनता ने विपक्ष के परिवारवाद जातिवाद अपराधवाद क्षेत्रवाद पर चलाया वोट का बुल्डोजर

Dinesh Sharma said: People bulldozer of votes on opposition's familyism, casteism, criminalism, regionalism

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Mar, 2022 08:04 PM
Dinesh Sharma ने कहा : जनता ने विपक्ष के परिवारवाद जातिवाद अपराधवाद क्षेत्रवाद पर चलाया वोट का बुल्डोजर

जनता ने संर्कीण सोंच की राजनीति को नकारा

सपा रालोद के अवसरवादी गठजोड को जनता ने नहीं दिया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों में अटूट भरोसा

जीत के लिए प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

लखनऊ, 10 मार्च 2022 (आईपीएन) । उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा है कि जनता ने विपक्ष के परिवारवाद जातिवाद अपराधवाद क्षेत्रवाद पर वोट का बुल्डोजर चला दिया है। लोगों ने सर्कीण सोंच की राजनीति को नकारते हुए विकासवाद की अवधारणा पर काम करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है।  सपा रालोद गठजोड के अवसरवादी चरित्र को जनता समझ गई थी इसलिए जनता ने उन्हे समर्थन नहीं दिया। पार्टी की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  दूरदर्शी नेतृत्व  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोदी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आरंभ हुई उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और गति पकडेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता  को भी जीत के लिए बधाई दी । पार्टी ने जनसेवा की राजनीति के जरिए सत्ता मे लगातार वापसी कर इतिहास रचा है। डा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों में अटूट भरोसा है।   प्रिणाम बताते हैं कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में  जो विकास यात्रा आरंभ की थी जनता ने उसे मंजूरी दे दी है।सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आगे बढी सरकार के कार्य के चलते यूपी आज देश में संचालित 57 योजनाओ के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है।डबल इंजन की सरकार  के चलते केन्द्र व राज्य सरकार के बीच में बेहतर तालमेल रहा है। भाजपा  की सरकार ने प्रदेश में विकासवाद की संस्कृति को आगे बढाया है। इसके आगे परिवारवाद अपराधवाद क्षेत्रवाद  और जातिवाद पराजित हुए है।  प्श्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।  भाजपा को ऐसे मतदाताओं का भी साथ मिला है जो पहले भाजपा के साथ नहीं किसानों के हित में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य  भी उनके सामने थे। किसान को सम्मान निधि , फसल का समर्थन मूल्य , गन्ने के बकाए का भुगतान  जैसे तमाम कार्य किसानों के हित में किए गए थे। विकास कार्य ऐसे हुए कि हर घर में मोदी येागी सरकार की योजनाएं पहुची हैं।सरकार ने बिना किसी भेदभाव के कार्य किया।उनका कहना था कि जन आकंाक्षाओ  को पूरा नहीं करने वाले दल आने वाले समय में इतिहास बन जाएंगें।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.