सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान, डॉ. राजेश्वर सिंह के केंद्रों की संख्या होगी 18

Digital education takes a new flight in Sarojini Nagar; Dr. Rajeshwar Singh's centres will number 18.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 Oct, 2026 01:07 AM
सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान, डॉ. राजेश्वर सिंह के केंद्रों की संख्या होगी 18

सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा का विस्तार, 18 होंगे डॉ. राजेश्वर सिंह के केंद्र

30 अक्टूबर को दो नए केंद्रों का शुभारंभ, 500 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध; 1,573 विद्यार्थी पूरा कर चुके हैं प्रशिक्षण

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के युवा सशक्तीकरण के संकल्प को सरोजनीनगर में आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और जनसुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। उनकी पहल पर संचालित रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों की संख्या दो नए केंद्रों के शुभारंभ के साथ बढ़कर 18 हो जाएगी। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगारपरक कौशल और नागरिकों को ई-गवर्नेंस सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

30 अक्टूबर को पाठकपुरम कॉलोनी, रायबरेली रोड, उतरेठिया और भटगांव पांडेय में दो नए केंद्रों का शुभारंभ होगा। इस विस्तार से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं और परिवारों को अपने क्षेत्र में ही डिजिटल शिक्षा एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

पिता की स्मृति में स्थापित किए केंद्र

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय रण बहादुर सिंह की स्मृति में इन केंद्रों की स्थापना की है। इसका उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी विद्यार्थी या युवा को तकनीकी शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित नहीं होने देना है। प्रत्येक केंद्र पर पांच कंप्यूटर, फर्नीचर, कैमरा, स्पीकर तथा प्रशिक्षण एवं ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

500 से अधिक कंप्यूटर, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से सरोजनीनगर के डिजिटल शिक्षा केंद्रों और विभिन्न विद्यालयों को अब तक 500 से अधिक कंप्यूटर एवं डेस्कटॉप उपलब्ध कराए जा चुके हैं। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ने और सीखने का अवसर मिल रहा है।

लक्ष्य सरोजनीनगर के प्रत्येक विद्यालय में डिजिटल लर्निंग सेंटर विकसित करना और हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में विद्यालयों और स्थानीय केंद्रों पर तकनीकी संसाधनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

1,573 विद्यार्थियों का प्रशिक्षण पूरा, 522 प्रशिक्षणरत

रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों पर अब तक 1,573 विद्यार्थी प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, जबकि 522 विद्यार्थी वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां एमएस ऑफिस, टैली, अकाउंटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध है।

व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के संवाद कौशल, आत्मविश्वास और कार्यस्थल पर आवश्यक क्षमताओं को भी विकसित किया जाता है, जिससे वे रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

आर.बी.एस. डिजिटल पर रोजगार और करियर की जानकारी

युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। आर.बी.एस. डिजिटल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों, भर्ती प्रक्रियाओं, आवेदन की अंतिम तिथियों, साक्षात्कार की तैयारी और करियर संबंधी जानकारी साझा की जाती है। इसके अलावा स्वरोजगार, उद्यमिता और व्यवसाय से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

नौ ई-गवर्नेंस केंद्रों से 6,000 से अधिक नागरिक लाभान्वित

तेलीबाग, लतीफ नगर, भटगांव पांडेय, बंथरा, भटगांव, गौरी मार्केट, कल्ली पश्चिम, रजनीखंड और आशियाना स्थित नौ प्रमुख ई-गवर्नेंस केंद्रों से अब तक 6,000 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं।

इन केंद्रों पर आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदन, पेंशन और छात्रवृत्ति पंजीकरण, पैन कार्ड संबंधी सेवाओं तथा बिजली बिल भुगतान जैसी डिजिटल प्रक्रियाओं में सहायता दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को निःशुल्क ई-गवर्नेंस शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और तकनीक से कम परिचित लोगों को उनके नजदीक सहायता उपलब्ध कराना इस पहल की विशेष प्राथमिकता है।

230 से अधिक युवाओं के 11.50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में 230 से अधिक युवाओं के लगभग 11 करोड़ 50 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत हुए हैं। युवाओं को योजना की जानकारी देने के साथ आवेदन और उद्यम स्थापना की प्रक्रियाओं में भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की यह पहल डिजिटल शिक्षा को कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का प्रयास है। दो नए केंद्रों के शुभारंभ से सरोजनीनगर में तकनीकी प्रशिक्षण और जनसुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त एवं आत्मनिर्भर युवा के संकल्प को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाना है।

#SarojiniNagar #डिजिटलशिक्षा #डॉराजेश्वरसिंह #युवासशक्तीकरण #DigitalIndia #SkillDevelopment #YouthEmpowerment #DigitalEducation #Employment #SelfReliantIndia #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.