LUCKNOW में निकली कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, कहा : जिनकी विचारधारा तिरंगे को नमन की नहीं वह देश भक्ति मत सिखाये

Congress's tricolor march out in LUCKNOW, said: Those whose ideology does not bow down to the tricolor, they should teach patriotism

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Aug, 2022 07:44 PM
LUCKNOW में निकली कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, कहा : जिनकी विचारधारा तिरंगे को नमन की नहीं वह देश भक्ति मत सिखाये

लखनऊ, 10 अगस्त 2022 (आईपीएन)।आजादी के 75वें वर्ष में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी आजादी की गौरव यात्रा आज महानगर स्थित गोल मार्किट से विकासनगर स्थित गुलाचीन मंदिर पर समाप्त हुई राजस्थान सरकार के मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर के नेतृत्व में यात्रा में आजादी के ज्ञात व अज्ञात अमर बलिदानियों के गौरव पूर्ण इतिहास को याद किया गया यात्रा के समापन गुलाचीन मंदिर पर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के संघर्ष में अमर बलिदानियों का संघर्ष उनकी गौरवगाथा से देश आज भी प्रेरणा लेता है, देश का संविधान, संवैधानिक संस्थाएं व लोकतंत्र को गहरा  खतरा सत्ताधारी दल की नीतियों के कारण उत्पन्न होता जा रहा जिसकी रक्षा के लिये कांग्रेस कटिबद्ध है।


श्री गुर्जर ने कहा 9 अगस्त की तारीख भारतीय इतिहास में आजादी कि निर्णायक संघर्ष वह तारीख है जब कांग्रेस के आंदोलन ने आंग्रेजो को देश छोड़ने के लिये विवश किया उस समय भी देश विरोधी ताकतों ने आंग्रेजो से भारत न छोड़ने की अपील की थी जिनकी विचारधारा राष्ट्रध्वज तिरंगे के  नमन की नही थी वह देशवासियों को देशभक्ति मत सिखाये,उंन्होने कहा कि संविधान,संवैधानिक संस्थाए लोकतंत्र को मटियामेट करने की कोशिश करने वालो ने बिगड़ी कानून व्यवस्था, महंगाई बिगड़ती अर्थव्यवस्था से मुह मोड़कर जनता से छल करने के अतिरिक्त कुछ नही कर पायी जनता के कष्टों को कांग्रेस समझती है उसके लिये वह संघर्ष के मार्ग पर चल रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने आईपीएन को बताया कि कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा में नेताओं, कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह रहा यात्रा मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम व अमर बलिदानियों के नाम का जयघोष होता रहा। यात्रा का आरंभ राजस्थान सरकार के मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर जी द्वारा निशातगंज गोल मार्केट स्थित चन्द्रशेखर पार्क में वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई यात्रा वायरलेस चौराहा, रहीम नगर, खुर्रम नगर से विकासनगर गुलाचीन मंदिर पर समाप्त हुई और रास्ते भर आम जनता ने भी यात्रा का भरपूर स्वागत किया। यात्रा के दौरान ध्वजवाहक की भूमिका में सेवादल के जोन अध्यक्ष राजेश सिंह काली रहे।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं सह प्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर, मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, डॉ0 मसूद अहमद, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, शिव पाण्डेय, सैफ अली नकवी, प्रदेश सचिव शाहनवाज मंगल आजमी, प्रदीप कनौजिया, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह, ललन कुमार, पंकज तिवारी, संजय सिंह, विकास श्रीवास्तव, विशाल राजपूत, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, मुकेश सिंह चौहान, ममता चौधरी, अनस रहमान, राजेश सिंह काली, वीरेन्द्र मदान, संपूर्णानंद मिश्रा, नईम सिद्दीकी, डॉ0 जियाराम वर्मा, संजय शर्मा, शहनवाज आलम, मनोज यादव, अनुसुईया शर्मा, कुलदीप चौधरी, नीरज तिवारी, राकेश पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, परवीन साबरा, खातून, विभा त्रिपाठी, डा0 ऋचा कौशिक, सिद्धी श्री, सुधा मिश्रा, किरन शर्मा, पिन्टू शुक्ला, रूद्रदमन सिंह बब्लू, शहाना सिद्दीकी, मनोज तिवारी, जयचंद पटेल, प्रभाकर मिश्रा, आलेख पाण्डेय, के0 के0 शुक्ला, शैलेन्द्र तिवारी, भीष्म कुमार अन्नू, सोम विकल, शुभम सिंह, संदीप पाल, बंशीधर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव, सहित जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठीए शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिह डीपी व अजय श्रीवास्तव अज्जू भी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.